नीट पेपर लीक पर हजारीबाग में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों के लिए न्याय की उठी मांग

Hazaribagh: नीट पेपर लीक मामले को लेकर हजारीबाग में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का...

Youth Congress protest
नीट पेपर लीक पर हजारीबाग में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Hazaribagh: नीट पेपर लीक मामले को लेकर हजारीबाग में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. जबीर ने किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी पटेल मौजूद रहे. वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश एवं जिला सह प्रभारी गुलाम मुन्तका ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कि NEET पेपर लीक मामले ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक से उनकी मेहनत बेकार हो रही है.

सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी युवा कांग्रेस

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. जबीर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि शिक्षा व्यवस्था को बचाने और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के हित में मजबूत कदम उठाने की मांग की. नेताओं ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश, जिला मीडिया प्रभारी मो. शाबान रज़ा, विधानसभा अध्यक्ष माशूक रजा, संगीता कुमारी, मोहसिन रजा, कैफ रजा, सैफ, शाकिब रजा, सरफराज यूसुफ, हैदर अली सहित कई युवा कांग्रेस और कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल का बारहवी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, साइंस में अंजलि और कॉमर्स में रीना अव्वल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *