SAURAV SINGH
Ranchi: झारखंड सरकार ने हाइकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में डीएसपी की वरीयता सूची को संशोधित करते हुए एक नई अधिसूचना जारी की है. हाइकोर्ट के आदेश के बाद चौथे बैच के पुलिस डीएसपी की वरीयता पूरी तरह बदल गई है, जिसके कारण कई अधिकारियों को सीनियर डीएसपी के पद पर प्रोन्नति मिली है, वहीं कुछ अधिकारियों को वापस मूल कोटि में भेज दिया गया है (डिमोट किया गया है).

जाने क्या है पूरा मामला?:
झारखंड हाईकोट ने रिट याचिका संख्या W.P.(S) No. 2297/2020 एवं अन्य में 28.07.2025 को आदेश दिया था कि 2010 के विज्ञापन के आधार पर आयोजित जेपीएससी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही पुलिस अधिकारियों की वरीयता का फिर से निर्धारण किया जाए. कोर्ट ने पूर्व में जारी वरीयता सूचियों (2016, 2017, 2018 और 2024 की अनंतिम सूची) को रद्द कर दिया था. इसके बाद विभाग ने जेपीएससी द्वारा उपलब्ध कराई गई नई मेधा सूची के आधार पर वरीयता तय की.
वरीयता सूची में बदलाव का असर:
इस नई वरीयता सूची के कारण चौथे बैच के कई डीएसपी वरीयता क्रम में ऊपर चले गए हैं, जबकि कई अधिकारी जो पहले वरिष्ठ थे, अब जूनियर हो गए हैं. कोर्ट के आदेश अनुसार वरीयता में ऊपर आने वाले अधिकारियों को प्रोन्नति और अन्य लाभ देने का निर्देश दिया गया था.
इन नौ डीएसपी रैंक के अधिकारियों को मिली प्रोन्नति:
विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की अनुशंसा पर, वरीयता क्रम में ऊपर आए नौ डीएसपी रैंक के अधिकारियों को वरीयडीएसपी (ग्रेड पे- 6600, पे लेवल-11) के पद पर प्रोन्नति दी गई है.
– नाजीर अख्तर: (एसडीपीओ बसिया)
– प्रवीण कुमार सिंह: (एसडीपीओ चास)
– मनीष कुमार: (डीएसपी रेल चक्रधरपुर)
– नीरज कुमार: (एसडीपीओ गढ़वा)
– मो. मुजीबुर रहमान: (डीएसपी, विशेष शाखा, रांची)
– विकास आनंद लागुरी: (एसडीपीओ जामताड़ा)
– अनुज उरांव: (डीएसपी सिल्ली)
– प्रदीप पॉल कच्छप: (डीएसपी एटीएस रांची)
– अमित कुमार कच्छप: (एसडीपीओ जरमुण्डी, दुमका)
इन 9 अधिकारियों का हुआ डिमोशन (मूल कोटि में वापस):
– सुमित कुमार: (डीएसपी सीसीआर धनबाद)
– पुरूषोत्तम कुमार सिंह: (एसडीपीओ बाघमारा)
– दीपक कुमार: (डीएसपी झारखंड जगुआर, रांची)
– ज्ञान रंजन: (डीएसपी झारखंड जगुआर, रांची)
– सुनील कुमार रजवार: (डीएसपी झारखंड जगुआर, रांची)
– विजय कुमार महतो: (एसडीपीओ दुमका)
– कौशर अली: (डीएसपी मुख्यालय 2 गिरिडीह)
– संजीव कुमार बेसरा: ( डीएसपी सदर रांची)
– जीतवाहन उरांव: (एसडीपीओ गिरिडीह)
