Click Here
Click Here
Click Here

70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल द्वारा 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे ऑफिसर्स क्लब,...

70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह

Bokaro: दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल द्वारा 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे ऑफिसर्स क्लब, आद्रा के गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. समारोह का आयोजन बोकारो सहित आद्रा मंडल के कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं रेल सेवा में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके उपरांत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आद्रा सीमा कुमारी द्वारा स्वागत एवं परिचयात्मक भाषण प्रस्तुत किया गया.

मंडल रेल प्रबंधक/आद्रा मुकेश गुप्ता ने सम्मानित कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं सेवा भावना की सराहना की. कहा कि कर्मचारियों का समर्पण ही भारतीय रेल की सफलता एवं यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने की आधारशिला है. उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

आद्रा मंडल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले कुल 43 कर्मचारियों एवं कर्मियों को “रेल सेवा पुरस्कार” तथा 13 कर्मचारियों को “मेरिटोरियस अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर  बोकारो के संजय कुमार, चंद्रशेखर, पुरुलिया के नीपेंद्र कुमार सहित कुल 56 पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए. इसके अतिरिक्त “सर्वश्रेष्ठ स्टेशन” पुरस्कार आद्रा एवं बांकुरा स्टेशनों को तथा “सर्वश्रेष्ठ यार्ड” पुरस्कार बोकारो के सीवाईएम को प्रदान किया गया. समारोह में आद्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्षा/सेरव्वो आद्रा अंजु गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक खगेन्द्र नाथ घोष एवं अमित कंचन सहित मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें: जनसेवा, ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल थे माधवलाल सिंह

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *