Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE )की कक्षा 12वीं की परीक्षा के परिणामों ने इस बार नया इतिहास रच दिया है. झारखंड की राजधानी रांची के विद्यार्थियों ने न केवल राज्य स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. इस वर्ष की सबसे बड़ी सुखिऱ्यों में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा भव्या का नाम दर्ज हुआ है, जिन्होंने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश भर में संभावित नेशनल टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. राजधानी के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों जैसे डीपीएस, जेवीएम श्यामली और डीएवी समूहों ने शत प्रतिशत परिणाम देकर यह साबित कर दिया है कि रांची अब देश का नया एजुकेशन हब बनकर उभर रहा है.
डीपीएस रांची
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस ) रांची ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है. कुल 767 विद्यार्थियों में से 127 ने 95 प्रतिशत से अधिक और 362 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए. 159 छात्र छात्राओं ने अलग अलग विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त किए.

- साइंसः शिवांशी शर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में परचम लहराया
- कॉमर्स : अन्वेषा साबू ने 98.6 प्रतिशक अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान पाया.
- ह्यूमैनिटीज (कला) : रियान शारदा ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किया.
जेवीएम श्यामली परंपरा और उत्कृष्टता का संगम
- जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली ने तीनों संकायों में संतुलित और उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं. आर्ट्स में ऋद्धि सिन्हा 98.4 प्रतिशत स्कूल टॉपर रहीं.जबकि सिद्धि परमार 98 प्रतिशत और झलक लाल 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किया.
- साइंस ज्ञानेन्द्र गर्व ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी. वैष्णवी राज 97.6 प्रतिशत और उत्कर्ष विभव 97.4 प्रतिशत ने भी शानदार प्रदर्शन किया.
- कॉमर्स नंदिनी रॉय ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
डीएवी पब्लिक स्कूल समूह
- एसआर डीएवी, पुंदागः यहां का परिणाम 100 रहा. विज्ञान में तनु सिंह 94.8 प्रतिशत और वाणिज्य में अतुल बैसाखियां 94.6 प्रतिशत ने टॉप किया. सभी 199 विद्यार्थी सफल रहे.
- डीएवी गांधीनगरः यहां भी शत प्रतिशत रिजल्ट रहा. विज्ञान में आद्यांश आचार्य ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और जीव विज्ञान में पूरे 100 अंक हासिल किया. वाणिज्य में दिव्यांश कुमार 95.4 प्रतिशत अव्वल रहे.
- नीरजा सहाय डीएवी, कांकेः विज्ञान में पीयूष सिंह 95.6 प्रतिशत और प्रिया कुमारी सिन्हा 95.4 प्रतिशत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. यहां भी परिणाम शत प्रतिशत रहा.
लाला लाजपत राय बाल मंदिर, पुंदाग
कॉमर्स में हर्षित चौरसिया ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई. वहीं विज्ञान में निलेश आनंद ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए. बिजनेस स्टडीज जैसे विषय में हर्षित ने 98 प्रतिशत अंक लाकर विषयगत पकड़ साबित की.
कला और वाणिज्य में भी परफेक्ट 100
इस वर्ष के परिणामों का सबसे रोचक पहलू यह रहा कि अब विद्यार्थी केवल विज्ञान तक सीमित नहीं हैं. कला और वाणिज्य संकायों में भी रफेक्ट स्कोर (100/100) लाने वाले छात्रों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है. भव्या और रियान शारदा जैसे छात्रों ने यह साबित किया है कि अगर रुचि और मेहनत का संगम हो, तो मानविकी विषयों में भी वैज्ञानिक सटीकता के साथ अंक प्राप्त किए जा सकते हैं.
ALSO READ : लोहरदगा के 23 वार्डों में लगेंगी 4000 नई स्ट्रीट लाइटें, नगर विकास विभाग को भेजा गया 3.5 करोड़ का प्रस्ताव
