झारखंड पुलिस: चालक हवलदारों की फाइनल राज्य वरीयता सूची जारी

Ranchi : झारखंड पुलिस में चालक हवलदारों की फाइनल राज्य वरीयता सूची जारी कर दी गई. झारखण्ड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के 352...

Ranchi : झारखंड पुलिस में चालक हवलदारों की फाइनल राज्य वरीयता सूची जारी कर दी गई. झारखण्ड सशस्त्र पुलिस संवर्ग के 352 चालक हवलदारों की अपडेटेड राज्य वरीयता सूची अधिकारिक तौर पर प्रकाशित कर दी गई है. यह सूची झारखंड सशस्त्र पुलिस, इंडियन रिज़र्व बटालियन, और राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी चालक हवलदारों पर प्रभावी होगी. jhp_departmental_letter_236_13052026_compressed

लंबी प्रक्रिया और आपत्तियों के निपटारे के बाद फैसला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआईजी कार्यालय द्वारा पूर्व एक औपबंधिक वरीयता सूची जारी की गई थी. इसके बाद सभी संबंधित वाहिनियों से रिपोर्ट और आपत्तियां मांगी गई थीं. विभिन्न स्तरों से प्राप्त प्रतिवेदनों और आपत्तियों का नियमानुसार पूरी तरह से निराकरण करने के बाद ही इस फाइनल अद्यतन राज्य वरीयता सूची को अंतिम रूप दिया गया है. इस वरीयता सूची को तैयार करने में पारदर्शिता और नियमों का विशेष ख्याल रखा गया है.

ALSO READ: स्टेशन से पटेल चौक तक किया जा रहा है अतिक्रमण मुक्त, रांची नगर और पुलिस की टीम मौजूद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *