स्कूल की बाउंड्री का पेड़ घर पर गिरा बाल बाल बचे लोग, पुराना पेड़ जान का खतरा कभी भी हो सकता हैं बड़ा हदसा

पलामू : डाल्टनगंज के नदी किनारे स्थित सर्वोदय नगर विद्यालय के पास कल देर शाम आई आंधी और बारिश की वजह से...

पलामू : डाल्टनगंज के नदी किनारे स्थित सर्वोदय नगर विद्यालय के पास कल देर शाम आई आंधी और बारिश की वजह से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. विद्यालय की बाउंड्री पर लगा एक विशाल पेड़ अचानक टूटकर पास के एक घर पर जा गिरा, गनीमत रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और जान माल का बड़ा नुकसान होने से बच गया.

नहीं हुई अबतक कोई व्यवस्था

घटना को बीते 12 घंटे से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक इस पेड़ को हटाने या काटने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है.  इस पेड़ के ठीक बगल में एक और विशालकाय पेड़ खड़ा है जिससे स्थानीय निवासियों में काफी दहशत बनी हुई है.  मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कई बार स्कूल प्रबंधन और नगर निगम को इन खतरनाक पेड़ों के बारे में सूचना दी थी, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और न ही कोई कार्यवाई की गई है.

ALSO READ : हिरोडीह में शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पिकअप से 15 पेटी विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई

लोगों का गुस्सा इस बात पर है कि नगर निगम और वन विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है क्योंकि समय रहते पेड़ों की छंटाई नहीं की गई.स्थानीय लोगों का मानना है कि जहां भी जान माल का खतरा हो वहां वन विभाग और निगम को समय समय पर पेड़ों की छंटाई सुनिश्चित करनी चाहिए. लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन शायद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है.

उपायुक्त ने लिया तुरंत संज्ञान 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लिया है.  उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त को सख्त निर्देश दिए हैं कि गिरे हुए पेड़ को तत्काल हटाया जाए और क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाए. अब देखना यह है कि प्रशासन कितनी जल्दी इस समस्या का समाधान करता है ताकि लोग चैन की सांस ले सकें.

ALSO READ : झारखंड में अवैध निर्माण अब होगा लीगल, 60 दिनों में सुधरेगा नक्शा, जानें क्या है सरकार का प्लान-300

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *