Click Here
Click Here
Click Here

हिरोडीह में शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा प्रहार, पिकअप से 15 पेटी विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Giridih: जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के नेटवर्क...

Giridih: जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों के नेटवर्क पर जोरदार चोट की है. बरबाबाद इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 15 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

335 बोतल शराब जब्त 

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि बरबाबाद इलाके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की खेप गुजरने वाली है. सूचना मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने इलाके में घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या WB-23C7405 को रोका और तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होते ही पुलिस ने दोनों तस्करों को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकाबाद निवासी कृष्णा साव और हेमलाल साव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, जब्त शराब की खेप इलाके में खपाने की तैयारी थी. बरामद शराब में रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की 375 एमएल की 245 बोतल, B7 स्टर्लिंग रिज़र्व 375 एमएल की 45 बोतल और Iconic White Elite International Grain Whisky 375 एमएल की 45 बोतल शामिल हैं. कुल मिलाकर 335 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई है.

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. हिरोडीह थाना में कांड संख्या-66/26 दर्ज करते हुए आरोपियों पर बीएनएस की धारा 274/275/3(5) एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल प्रदीप कुमार दास, हिरोडीह थाना प्रभारी महेश चन्द्र, सअनि धंजीव कुमार, चौकीदार मो. सौकत एवं चौकीदार राकेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी.

AlsoRead:झारखंड में अवैध निर्माण अब होगा लीगल, 60 दिनों में सुधरेगा नक्शा, जानें क्या है सरकार का प्लान-300

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *