Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा मे सनसनी, एक महिला का गला रेतकर हत्या

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिटको कॉलोनी मे एक महिला की गला रेतकर हत्या कर देने का एक मामला प्रकाश...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिटको कॉलोनी मे एक महिला की गला रेतकर हत्या कर देने का एक मामला प्रकाश में आया है. मृतका की पहचान 30 वर्षीय नेहा राज पति शंभू राणा के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतका का पुत्र स्कूल से पढ़कर 12:30 बजे के करीब घर लौटा और वैन से उतरकर जैसे ही कमरे में प्रवेश किया तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और दौड़कर घर से बाहर की ओर भागा. 

बच्चे की चीख सुन जुटे आसपास के लोग 

बच्चे की चीख सुनकर लोग उसके पास पहुंचे. उसने लोगों से बताया कि उसकी माँ के गले से खून बह रहा है और वह कुछ बोल नहीं पा रही है. जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उनके पति शंभु राणा को दी जिसके बाद शंभू को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने अपने सभी साथियों को बारी-बारी से इसकी सूचना देकर जल्द से जल्द घर जाने को कहा. सूचना मिलते ही उमेश पंडित सहित अन्य लोग शम्भू के घर पहुंचे. घर पहुंचकर वहां का दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए. उनलोगों ने देखा कि महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ था और उसके गले से काफी खून भी बह रहा था. 

ALSO READ: पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार भेजी जा रही अवैध शराब के साथ एक्सयूवी 500 जब्त

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जिसके बाद लोग महिला को आनन – फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच करने लगे. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जो भी इस मामले में लिप्त होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *