रांची में जनगणना 2027 की शुरुआत की तैयारी पूरी, 16 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम

Ranchi: रांची जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने...

Ranchi: रांची जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रवेक्षकों और प्रगणकों के बीच आधिकारिक किट का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि देश के भविष्य की विकास योजनाओं का मजबूत आधार है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और संसाधनों के बेहतर वितरण के लिए सही आंकड़े बेहद जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है और रांची जिला इस राष्ट्रीय अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ भाग लेगा.

16 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन

प्रशासन की ओर से बताया गया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) और मकानों की सूचीकरण प्रक्रिया 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगी. इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों, परिवारों और अन्य जरूरी जानकारियों का डिजिटल सर्वे करेंगे.

Read Also: NEET पेपर लीक पर NSUI का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

अभियान के तहत:

  • सभी मकानों का चिन्हांकन और सूचीकरण किया जाएगा,
  • परिवारों की प्रारंभिक सूची तैयार होगी,
  • टैबलेट और मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रह किया जाएगा,
  • शहरी स्लम, ग्रामीण इलाकों और प्रवासी आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा.

डिजिटल किट से लैस होंगे प्रगणक

जनगणना कार्य में लगे प्रत्येक प्रगणक और प्रवेक्षक को विशेष किट उपलब्ध कराई गई है. इसमें प्रशिक्षण सामग्री, आईडी कार्ड, डिजिटल उपकरण, जरूरी फॉर्मेट, पेन और बैग शामिल हैं. साथ ही जनगणना ऐप के उपयोग और डेटा संग्रह की विस्तृत गाइडलाइन भी दी गई है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे लोगों की जानकारी पूरी गोपनीयता के साथ दर्ज करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करें. उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों, बीडीओ और अंचल अधिकारियों से इस अभियान को मिशन मोड में सफल बनाने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *