Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: कदमा में शर्मनाक घटना, विकलांग बच्चे को मां ने सड़क पर लावारिस छोड़ा

Jamshedpur:मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. कदमा फार्म एरिया में एक मां अपने विकलांग बच्चे को सड़क पर लावारिस...

Jamshedpur:मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. कदमा फार्म एरिया में एक मां अपने विकलांग बच्चे को सड़क पर लावारिस छोड़कर चली गई. यह घटना बुधवार सुबह की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक महिला काफी देर तक बच्चे को लेकर कदमा फार्म एरिया में बैठी रही. फिर अचानक उसे वहीं छोड़कर चली गई. घंटों इंतजार के बाद भी जब महिला वापस नहीं लौटी तो लोगों को शक हुआ.

बोल-सुन नहीं सकता है बच्चा 

लोगों ने बताया कि बच्चा दिव्यांग है. वह न तो बोल सकता है, न चल सकता है और न ही अपने घर का पता बता सकता है. विकलांग होने की वजह से ही मां द्वारा उसे छोड़ देने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने बच्चे के प्रति सहानुभूति दिखाई और तुरंत कदमा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची कदमा थाना पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि बच्चे को फिलहाल किसी अच्छे NGO या चाइल्ड केयर होम में रखा जाएगा. साथ ही उसकी मां की पहचान के लिए आसपास के CCTV और लोगों से पूछताछ की जा रही है.

लोगों ने जताया दुख 

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया. लोगों का कहना है कि एक मां का दिल इतना कठोर कैसे हो सकता है कि अपने ही कलेजे के टुकड़े को इस हाल में सड़क पर छोड़ दे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई बच्चे या महिला को पहचानता है तो तुरंत थाने को सूचना दें.

AlsoRead:रेलवे कर्मचारी बनकर यात्रा कर रहे संदिग्ध यात्री को टीटीआई ने पकड़ा

add1

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *