Click Here
Click Here
Click Here

रांची में विकास को नई रफ्तार, दो महत्वपूर्ण निर्माण योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Ranchi: राजधानी रांची में आज रोशनी खलखो ने सुरेश कुमार बैठा की उपस्थिति में वार्ड संख्या 07 और 08 में सड़क एवं...

Ranchi: राजधानी रांची में आज रोशनी खलखो ने सुरेश कुमार बैठा की उपस्थिति में वार्ड संख्या 07 और 08 में सड़क एवं पुलिया निर्माण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. नगर निगम द्वारा शुरू की गई इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा, सुगम आवागमन और जलनिकासी व्यवस्था का लाभ मिलेगा. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

इन योजनाओं की रखी गई आधारशिला

वार्ड संख्या 07 के गाड़ीगांव क्षेत्र में देवी स्थान से संतोष सिंह के घर होते हुए विपुल के घर तक PCC पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. वार्ड संख्या 08 के महावीर नगर में बिशु गोप के घर से दिना महतो के घर तक RCC सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य की शुरुआत की गई.

Read Also: रांची में जनगणना 2027 की शुरुआत की तैयारी पूरी, 16 मई से घर-घर पहुंचेगी टीम

नगर निगम ने तेज की विकास योजनाएं 

इस मौके पर महापौर ने कहा कि रांची नगर निगम शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. वहीं विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *