Click Here
Click Here
Click Here

“1 मार्च से ऐप और ट्रेन बुकिंग के लिए नए नियम ,जेब पर पड़ेगा असर”

  News Desk:आज फरवरी महीना का आखिरी दिन है. कल यानी 1 मार्च 2026 से कई नए नियम लागू होंगे जो सीधे...

 

News Desk:आज फरवरी महीना का आखिरी दिन है. कल यानी 1 मार्च 2026 से कई नए नियम लागू होंगे जो सीधे आपके खर्चे पर असर डालेंगे. मार्च में बदलाव कई क्षेत्रों में होंगे जैसे एलपीजी गैस की कीमत मोबाइल सिम कार्ड के नियम रेलवे टिकट बुकिंग और UPI पेमेंट सिस्टम.

आइए आसान शब्दों में जानते हैं कौन-कौन से बदलाव हो रहे हैं:

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
  • LPG गैस की कीमत बढ़ जाएगी.
  • मोबाइल SIM कार्ड को बाईंड करना जरूरी होगा.
  • रेलवे टिकट बुकिंग का तरीका बदलेगा. 
  • UPI पेमेंट सिस्टम में भी नए नियम लागू होंगे.

“1 मार्च से UPI पेमेंट में नए नियम”

1 मार्च 2026 से UPI के जरिए बड़ी रकम भेजने का तरीका बदल जाएगा. अब सिर्फ UPI पिन से बड़ी पेमेंट नहीं हो पाएगी. बैंक अब बड़ी ट्रांजैक्शन के लिए फिंगरप्रिंट फेस आईडी या मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन मांग सकते हैं, यानी आप बड़ी रकम भेजने के लिए सिर्फ पिन काफी नहीं होगा.

“मार्च 2026 में LPG सिलेंडर की कीमतें बदल सकती हैं”

LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलते रहती है. घरेलू कुकिंग गैस की कीमत अब तक स्थिर रही है,लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में पिछले महीने रु 49 बढ़ोतरी हुई थी . मार्च में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ सकती है जबकि घरों की गैस की कीमत शायद वही रहे.

“SIM बाइंडिंग रूल्स:अब ऐप्स सिर्फ SIM के साथ ही काम करेंगे”

अब WhatsApp,Telegram और Signal जैसे ऐप्स बिना SIM कार्ड के काम नहीं करेंगे. अगर आप फोन से सिम निकलेंगे तो यह ऐप्स तुरंत बंद हो जाएंगे.

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़े बदलाव”

1 मार्च 2026 से ट्रेन टिकट बुक करने के नियम बदलेंगे. पुराने इंडियन रेलवे उत्स एप को बंद कर दिया जाएगा. इसकी जगह नया Rail One App आएगा. इस नए ऐप से आप जनरल टिकट प्लेटफार्म टिकट और लोकल यात्रा की पूरी जानकारी देख पाएंगे और टिकट आसानी से बुक कर पाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *