Simdega: एसडीपीओ बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सिमडेगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने ठाकुरटोली डिफेंस कॉलोनी निवासी विशाल पासवान उर्फ मिड्डू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान उसके घर से कुल 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इसके अलावा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.
एसडीपीओ ने क्या कहा
एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में गुमला निवासी सिरोमनी कुमार उर्फ रामलाल साहू का नाम बताया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.छापामारी दल में थाना प्रभारी संजीत कुमार, एसआई नसीम अख्तर, एसआई संतोष कुमार महतो सहित सशस्त्र बल एवं चौकीदार शामिल थे.
Read Also: हजारीबाग में विकास की ‘बलि’ चढ़ती जनता; गड्ढों में तब्दील हुई ‘लाइफलाइन’!

