चक्रधरपुर-सोनुआ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत

Chaibasa: जिले के चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शुक्रवार को एक तेज रफ्तार...

Chakradharpur-Sonua road
मौके पर मौजूद भीड़

Chaibasa: जिले के चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी भयावह थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए.

तेज रफ्तार बनी काल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बेहद अचानक और खौफनाक था. एक तेज रफ्तार बस चक्रधरपुर-सोनुआ रोड से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे. गंभीर चोटें आने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें: एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य: उड़ती धूल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो घंटे रुके हाइवा वाहन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *