Bokaro: पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय कसमार में सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर स्कूली बच्चों के बीच नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दामोदर, कोयल, शंख एवं स्वर्णरेखा सदनों से छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. नाटक के माध्यम से मूल रूप से सड़क पर बांई तरफ से चलने, मद्यपान-नशापान कर वाहन न चलाने, चारपहिया वाहन में यात्रा करते वक्त सीटबेल्ट बांधने, निर्धारित गतिसीमा के अंदर वाहन चलाने, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि सर्टिफिकेट साथ लेकर चलने, अठारह वर्ष से कम उम्र में मोटरसाइकिल, कार आदि न चलाने, सड़कों पर गाड़ी चलाते वक्त मित्रों के साथ रेस न लगाने जैसे मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चारों सदनों ने लघु एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की.
प्रतियोगिता में शंख सदन को मिला प्रथम स्थान
विद्यालय के प्राचार्य फारुक अंसारी के निर्देशन एवं कला तथा शिल्प क्लब के नोडल शिक्षक डॉ. अवनीश कुमार झा के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में शंख सदन ने प्रथम, कोयल सदन ने द्वितीय, स्वर्णरेखा सदन ने तृतीय एवं दामोदर सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्राचार्य फारुक अंसारी, डॉ. रणजीत कुमार झा, रामबाबू शुक्ल, डॉ. अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, कैलाश कुमार, सुजाता कुमारी, परमेश्वर बेसरा, अमित कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह एवं खुर्शीद रजा ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जागृत किया.

प्रतियोगिता में ये विद्यार्थी रहे शामिल
इस अवसर पर अशोक कुमार रजवार, सीमा ठाकुर, सीमा कुमारी, रीशु कुमार, रितेश कुमार महथा, नितेश कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे. सफल प्रस्तुति देने वालों में रोज मुखर्जी, हम्द रजा, विश्वरूप मुखर्जी, रितेश महतो, जीत मुखर्जी, अंकित महतो, साहिना खातून, नेहा परवीन, रितिका कुमारी, नरगिश परवीन, नीतू कुमारी, शाहिद इमाम, अरमान रजा, मिक्कू कुमार, उत्तम कुमार, आकाश कुमार, अभिजीत दे, पीयुष कांत नायक, आनंद कुमार, अल्ताफ अंसारी, सूरज कुमार, सत्यम कुमार, लखीकांत झा समेत अन्य विद्यार्थी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, दवा नहीं मिलने की शिकायत पर प्रभारी को शो कॉज
