झारखंड में MSME और वोकेशनल एजुकेशन को मजबूत करने की कवायद, जिडको ने शुरू की तैयारी 

Ranchi: झारखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) की सेहत सुधारने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली वोकेशनल शिक्षा को...

Ranchi: झारखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) की सेहत सुधारने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली वोकेशनल शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कवायद शुरू कर दी है. झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जिडको) ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आरएएमपी (राइजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमइ परफॉरमेंस) योजना के तहत एक व्यापक सर्वे और स्टडी कराने का निर्णय लिया है. इसके तहत राज्य के सरकारी आइटीआइ पॉलिटेक्निक कॉलेजों का मूल्यांकन करने और एमएसएमइ हेल्थ क्लिनिक की स्थापना की संभावनाओं को तलाशने के लिए योग्य एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

इन तीन बड़े मोर्चों पर काम करेगी चयनित एजेंसी 

• वोकेशनल संस्थानों का असेसमेंट: सरकारी आइटीआइ और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जरूरतों और कमियों का अध्ययन करना.
• MSME फील्ड सर्वे: राज्य के एमएसएमइ उद्योगों का जमीनी स्तर पर जाकर सत्यापन और सर्वे करना.
• MSME हेल्थ क्लिनिक: उद्योगों की समस्याओं के ऑन-स्पॉट समाधान के लिए एमएसएमइ हेल्थ क्लिनिक’ खोलने से जुड़ी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करना.

ALSO READ: News Wave Impact : ग्लोबल किड्स सीनियर विंग स्कूल में प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण, लगी फटकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *