Click Here
Click Here
Click Here

नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Simdega: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय एनएसयूआई और कांग्रेस युवा मोर्चा ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध...

Simdega: नीट परीक्षा में पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय एनएसयूआई और कांग्रेस युवा मोर्चा ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह की अगुवाई में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस संगठन के लोग केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आज कांग्रेस जिला कार्यालय से महावीर चौक पहुंचे, जहां केंद्र सरकार का पुतला दहन किया.

Also Read: तीन जिलों में DC ने किया बालू घाट के खनन पट्टा पर साइन, अब बालू संकट खत्म

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखना केंद्र सरकार और NTA की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार हो रही लापरवाही से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *