केरल से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

News Wave Desk : केरल से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस 12431 ट्रेन में आग लग गयी. घटना रविवार सुबह 5...

News Wave Desk : केरल से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस 12431 ट्रेन में आग लग गयी. घटना रविवार सुबह 5 15 की है. हादसा मध्यप्रदेश के कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. जैसे ही आग लगने की खबर आई, सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया. आग ट्रेन के बी 1 कोच में लगी थी.
हादसे के वक्त ट्रेन में 68 यात्री सवार थे. किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने की जानकारी होने पर गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को तेजी से कोच से बाहर निकाला गया. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया.

कोच जल कर राख

आग से पूरा कोच जलकर राख हो गया. हालांकि आग पर काबू पाने के लिए रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची. आसपास के स्टेशनों से भी कर्मचारी बुलाए गए और स्थानीय प्रशासन ने भी मदद की. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन सुबह करीब 3ः45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी. इसका अगला स्टॉप सुबह 8ः45 बजे कोटा जंक्शन पर था. लेकिन उससे पहले ही विक्रमगढ़ आलोट के पास यह हादसा हो गया. घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है. ट्रेन की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है और प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है. फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है.

 

ALSO READ : गढ़वा जेल में आधी रात को पुलिस का छापा, दो घंटे तक खंगाला गया कोना-कोना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *