Simdega: सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड के सिलिंगा गांव में वज्रपात से 20 मवेशियों की मौत हो गई. बताया गया कि जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलिंगा सोनमेंजरा गांव में बीती देर रात अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ 20 मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

पेड़ के नीचे खड़े मवेशियों पर गिरी बिजली, मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि सभी गाय और बैल गांव के पास बारिश से बचने के लिए एक पुटकल पेड़ के नीचे खड़े थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही सभी मवेशियों की मौत हो गई. रविवार अहले सुबह जब ग्रामीण पशुओं को देखने पहुंचे तो बड़ी संख्या में गाय और बैल मृत अवस्था में पड़े मिले. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

ALSO READ: विधायक के बयान पर वनपाल ने उठायें सवाल, कहा बालू माफियाओं पर भी हो कार्रवाई
