हजारीबाग शहरी जलापूर्ति योजना का विस्तार: पाइपलाइन से वंचित क्षेत्रों का नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

Hazaribagh : शहर के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के संकल्प को दोहराते हुए नगर निगम हजारीबाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम...

Hazaribagh : शहर के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के संकल्प को दोहराते हुए नगर निगम हजारीबाग द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, अमृत योजना के अंतर्गत संचालित हजारीबाग शहरी जलापूर्ति योजना के तहत अब तक छूटे हुए और वंचित क्षेत्रों में पानी पहुँचाने के लिए नगर आयुक्त ने पूरी तकनीकी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया. इस दौरान टीम ने मुख्य रूप से वार्ड संख्या-02 का दौरा किया और पाइपलाइन से वंचित रह गई गली-मुहल्लों एवं वार्ड से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया. इस मौके पर संबंधित वार्ड पार्षद भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने वंचित इलाकों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया.

L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर को मैपिंग और विस्तृत सर्वे का आदेश

भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त ने कार्यन्यवन एजेंसी एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर दिनकर और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट अरुण कुमार बाउरी को कड़े निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से वंचित सभी क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल विस्तृत सर्वेक्षण और मैपिंग का कार्य शुरू किया जाए, इस निर्देश के आलोक में संबंधित क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने हेतु एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा.

वार्ड पार्षद करेंगे सत्यापन, गड़बड़ी होने पर बनेगी नई योजना

प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर देते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि एलएंडटी द्वारा सर्वेक्षण पूरा होने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों से उन क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. पार्षदों द्वारा सत्यापित प्रतिवेदन को नगर विकास विभाग को समर्पित किया जाएगा, जिसके आधार पर अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाने की प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी. नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जलापूर्ति व्यवस्था को परखने के लिए आवश्यकतानुसार जुड़वा जलमीनार से हाइड्रो टेस्टिंग की जाएगी. इससे यह परीक्षण होगा कि पाइपलाइन के अंतिम छोर (लास्ट उपभोक्ता कनेक्शन) तक पानी का प्रेशर सुचारू रूप से पहुँच रहा है या नहीं, यदि तकनीकी खराबी के कारण अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुँचता है, तो विभाग को तत्काल एक नई पूरक योजना प्रस्तावित की जाएगी.

निरीक्षण में ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ मुख्य रूप से सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट अरुण कुमार बाउरी सहित नगर निगम के संबंधित विभागीय पदाधिकारी, कनीय अभियंता और तकनीकी कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : बूंद-बूंद पेट्रोल-डीजल को तरस रहे लोग, हर दिन 200 करोड़ के कारोबार का नुकसान, उत्पादन में 40 फीसदी तक की गिरावट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *