Click Here
Click Here
Click Here

जेटेट में भोजपुरी-मगही की एंट्री को लेकर पांच मंत्रियों की कमेटी कल करेगी मंथन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भोजपुरी और मगही भाषा को शामिल करने को लेकर सरकार द्वारा गठित कमेटी सोमवार...

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भोजपुरी और मगही भाषा को शामिल करने को लेकर सरकार द्वारा गठित कमेटी सोमवार को मंथन करेगी. इस विशेष कमेटी में पांच मंत्री शामिल है. बैठक प्रोजेक्ट भवन में सुबह ठीक 11ः30 बजे शुरू होगी. बताते चलें कि झारखंड में भाषाई विवाद हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है. जेटेट में भोजपुरी और मगही को शामिल करने की मांग लंबे समय से की जा रही है. खासकर उन सीमावर्ती जिलों में जहां इन भाषाओं को बोलने वाली एक बड़ी आबादी निवास करती है.

समिति में शामिल हैं ये कैबिनेट मंत्री

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने इस कमेटी में क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है. समिति में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर, संजय यादव, योगेंद्र प्रसाद और सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हैं.

 

ALSO READ : सीएम हेमंत सोरेन 316 सहायक आचार्यों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, तैयारी पूरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *