गुमला: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Gumla: गुमला-लोहरदगा रोड स्थित खटवा नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया....

Gumla: गुमला-लोहरदगा रोड स्थित खटवा नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान 40 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई है. ऑटो चालक लक्ष्मण सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान खटवा नदी के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी और उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और लक्ष्मण उसके नीचे दब गया. उसके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में शतरंज का रोमांच चरम पर, ऑल इंडिया फाइड रेटिंग टूर्नामेंट में दिग्गजों ने दिखाया दम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *