Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर व्यक्ति ने की आत्महत्या, पत्नी से विवाद के बाद लगायी फांसी

Palamu : जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही नावाडीह गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. जहां नावाडीह गांव निवासी...

पलामू शराब

Palamu : जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही नावाडीह गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. जहां नावाडीह गांव निवासी 25 वर्षीय नंदू यादव ने शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्मघाती कदम के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय नंदू यादव अत्यधिक शराब पीने का आदी था और स्थिति ऐसी थी कि वह शराब पिए बिना एक दिन भी नहीं रह पाता था. शुक्रवार की शाम को भी वह अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए 100 रुपये की मांग कर रहा था. जब पत्नी ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े के बाद गुस्से श में आकर नंदू यादव ने कमरे के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया और फांसी के फंदे से झूल गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

​कुछ ही देर बाद जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा. उस वक्त नंदू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर पहुंचे. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी नंदू यादव की बिगड़ती और नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही जांच

​अस्पताल में युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद घटना की आधिकारिक जानकारी स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार व विकास कुमार अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और शव का पंचनामा तैयार कर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

 

ALSO READ : झारखंड-बिहार सीमा पर बालू माफिया का दुस्साहस: पुलिस पर पथराव कर दारोगा को पीटा, जब्त ट्रैक्टर छुड़ा ले गए उपद्रवी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *