Click Here
Click Here
Click Here

परिजनों से नाराज होकर भागा नाबालिग यूपी के इटावा से बरामद

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी एलएच स्ट्रीट संख्या 7 एवं क्वार्टर संख्या 140 निवासी मुकेश कुमार राय का 13 वर्षीय गुमशुदा पुत्र रविवार...

Bokaro
माता-पिता के साथ नाबालिग

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी एलएच स्ट्रीट संख्या 7 एवं क्वार्टर संख्या 140 निवासी मुकेश कुमार राय का 13 वर्षीय गुमशुदा पुत्र रविवार को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया. पुलिस ने नाबालिग युवक को उत्तर प्रदेश के इटावा से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. इस बच्चे को खोजने में बी एस सिटी थाना के पु.अ.नि. विरेन्द्र खाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

नाराज होकर घर से भाग गया था नाबालिग

बताया जा रहा है कि सूरज अपने परिजनों से डांट पड़ने पर 11 मई को घर से भाग गया था. इस संबंध में काफी खोजबीन के बाद 12 मई को बी एस सिटी थाना को आवेदन दिया गया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उत्तर प्रदेश से बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें: सरायकेला : स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित – Newswave Jharkhand

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *