गुमला: टीसीसी प्रीमियर लीग में टीसीसी हीरोज की शानदार जीत

Gumla: शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित टीसीसी प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में टीसीसी हीरोज ने टीसीसी टाइटंस को 7 विकेट...

Gumla: शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित टीसीसी प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में टीसीसी हीरोज ने टीसीसी टाइटंस को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीसीसी टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीसीसी टाइटंस की ओर से संजीव कुमार ने 49, अजय गुप्ता ने 31 जबकि अनुज कुजूर ने 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. गेंदबाजी में शुभम अहीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. वहीं प्रेम संदेश और पूजा कुमारी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी हीरोज की टीम ने 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की जीत में यमुना झा का अहम योगदान दिया. उसने नाबाद 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली. सचिन खलखो ने 40 रन और मंथन सालुंके ने 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. टीसीसी टाइटंस की ओर से पुनीत सोनी ने 2 विकेट तथा संजीव कुमार ने 1 विकेट लिया.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम से मिला आदिवासी प्रतिनिधिमंडल, झारखंड के मुद्दों पर सौंपा मांगपत्र

यमुना झा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया

युमना झा ने नाबाद 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आंका गया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, लाल शेखर नाथ सहदेव, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, पुनीत सोनी, हरीश पासवान, आयुष अग्रवाल, सनी साहू, विनीत नाग, समलेश शर्मा, पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: परिजनों से नाराज होकर भागा नाबालिग यूपी के इटावा से बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *