Bokaro: नीट पेपर लीक के खिलाफ आम आदमी पार्टी बोकारो जिला के तत्वावधान में रविवार को महात्मा गांधी चौक सेक्टर चार में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में शामिल आप कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आप के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा, कि पिछले 12 सालों में मोदी सरकार के कार्यकाल में 90 से ऊपर पेपर लीक हो चुके हैं. केवल नीट के ही चार-पांच बार पेपर लीक हो चुके हैं. सरकार सीबीआई जांच के नाम पर हर बार दोषियों को बचाने में लगी रहती है. उन्होंने कहा कि चार-पांच छात्रों ने इस बार आत्महत्या कर ली है. इसके लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
विरोध-प्रदर्शन में कई नीट छात्र भी शामिल
वहीं, जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय ने कहा कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए. साथ ही एनटीए को भंग कर देना चाहिए. प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आप नेता और कार्यकर्ता धर्मेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, मनौवर अंसारी, केएपी वर्मा, सुमन सिंह, अब्दुल कादिर, विनोद सत्यार्थी, विनेश्वर कुमार, प्रवीण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. विरोध-प्रदर्शन में कई नीट छात्र भी शामिल हुए.

