गिरिडीह में युवा आक्रोश फूटा, मिशु कुमार मंडल की रिहाई को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

Giridih: जिले के मिशु कुमार मंडल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को गिरिडीह का माहौल पूरी तरह गरमा गया. जिले के...

Giridih Protest
मिशु कुमार मंडल की रिहाई को लेकर सड़क पर

Giridih: जिले के मिशु कुमार मंडल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को गिरिडीह का माहौल पूरी तरह गरमा गया. जिले के सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. झंडा मैदान से निकली विशाल रैली ने पूरे शहर में शक्ति प्रदर्शन किया. हाथों में बैनर और नारों के साथ युवाओं ने मिशु मंडल की रिहाई की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर हुंकार भरी.

युवाओं ने किया प्रशासन का पुतला दहन

रैली झंडा मैदान से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टॉवर चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया. युवाओं ने प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि गिरिडीह पुलिस ने मिशु कुमार मंडल को “साजिश के तहत” जेल भेजा है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है.

प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा, कि यदि मिशु मंडल को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा. टॉवर चौक पर स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पूरे इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. युवाओं ने मिशु मंडल को निर्दोष बताते हुए कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय और अधिकार की लड़ाई बन चुकी है. प्रदर्शन में गिरिडीह के अलावा कई अन्य जिलों से भी विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे थे. हजारीबाग से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अमन कुमार ने भी मंच से जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला और आंदोलन को जारी रखने की बात कही.

यह भी पढ़ें: पलामू: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *