Click Here
Click Here
Click Here

नाम इस्तेमाल, निमंत्रण नहीं, वेल्स ग्राउंड में मैच के दौरान भड़के विधायक प्रदीप प्रसाद

Hazaribagh: शहर के ऐतिहासिक वेल्स ग्राउंड में टाटा स्टील और एचडीसीए टीम के बीच आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान उस समय माहौल...

MLA Pradeep Prasad
वेल्स ग्राउंड में विधायक प्रदीप प्रसाद व समर्थक

Hazaribagh: शहर के ऐतिहासिक वेल्स ग्राउंड में टाटा स्टील और एचडीसीए टीम के बीच आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद आयोजन समिति हजारीबाग जिला किक्रट संघ पर नाराज हो गए. विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि हर मैच और आयोजन में उनका नाम प्रमुखता से लिखा जाता है, लेकिन उन्हें आधिकारिक रूप से कभी आमंत्रित नहीं किया जाता और न ही किसी प्रकार की पूर्व सूचना दी जाती है. मैदान परिसर में मौजूद खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों के सामने विधायक ने कहा, कि वह हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के लाइफ टाइम मेंबर हैं. इसके बावजूद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जाना समझ से परे है.

बार-बार उपेक्षा किया जाना दुखद- विधायक

विधायक ने कहा कि किसी भी संस्था में आजीवन सदस्य का अपना सम्मान और अधिकार होता है, लेकिन यहां स्थिति बिल्कुल उल्टी है. वह केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि लंबे समय से खेल और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. समाजसेवा के माध्यम से उन्होंने वेल्स ग्राउंड को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया है और अब विधायक बनने के बाद भी उनकी प्राथमिकता खेल मैदानों का विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर किसी को संदेह नहीं होना चाहिए, लेकिन बार-बार उपेक्षा किया जाना दुखद है. इस दौरान विधायक ने क्रिकेट संघ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन को नए सिरे से व्यवस्थित करने की जरूरत है, ताकि आम खिलाड़ियों को उचित अवसर मिल सके. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान और गरीब परिवारों के बच्चों को भी खेलने और आगे बढ़ने का समान मौका मिलना चाहिए.

जिले के हर खिलाड़ी तक पहुंचना चाहिए इसका लाभ

विधायक ने स्पष्ट कहा कि वेल्स ग्राउंड और स्टेडियम किसी व्यक्ति विशेष की जागीर नहीं है, बल्कि यह हजारीबाग की जनता की संपत्ति है और इसका लाभ जिले के हर खिलाड़ी तक पहुंचना चाहिए. मैदान पहुंचने के बाद विधायक ने एचडीसीए के सचिव बंटी तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट हिदायत दी, कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आगे से किसी भी खेल आयोजन में जनप्रतिनिधियों और लाइफ टाइम सदस्यों को सम्मानपूर्वक सूचना और आमंत्रण देना सुनिश्चित किया जाए.

वहीं विधायक के साथ मौजूद समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिली. समर्थकों ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और संस्था के आजीवन सदस्य के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है. कुछ देर तक मैदान परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में बातचीत के बाद मामला शांत हुआ.

यह भी पढ़ें: चांडिल: तुलग्राम में ज्येष्ठ उत्सव पर छऊ नृत्य और झूमर की धूम, हरेलाल महतो रहे मुख्य अतिथि

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *