Click Here
Click Here
Click Here

अंजुमन इस्लामिया अदलिया की बैठक में पांच मामलों की सुनवाई, एक का आपसी सहमति से हुआ निष्पादन

Lohardaga : अंजुमन इस्लामिया अदलिया की महत्वपूर्ण बैठक में पारिवारिक विवाद, जमीन बंटवारा और रुपए के लेन-देन से जुड़े कुल पांच मामलों...

Lohardaga : अंजुमन इस्लामिया अदलिया की महत्वपूर्ण बैठक में पारिवारिक विवाद, जमीन बंटवारा और रुपए के लेन-देन से जुड़े कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई. बैठक में सभी पक्षों की बातें गंभीरता से सुनी गईं और आपसी समझौते तथा सामाजिक सौहार्द के जरिए विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया. बैठक का पहला मामला लोहरदगा के दुर्गा बाड़ी लेन से जुड़ा था, जिसमें पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद का मामला सामने आया, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय की गई. वहीं दूसरा मामला हजारीबाग के बड़का काना क्षेत्र से संबंधित था, जहां पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद और नाइत्तेफाकी को लेकर सुनवाई हुई. कमेटी ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अंतिम सहमति नहीं बनने पर मामले को अगली तारीख तक टाल दिया गया. तीसरा मामला हिसरी, लोहरदगा में खानदानी जमीन के बंटवारे को लेकर था. परिवार के सदस्यों के बीच हिस्सेदारी और जमीन के अधिकार को लेकर चल रहे विवाद में कमेटी ने दस्तावेजों और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद मामले को अगली सुनवाई तक सुरक्षित रखा.

संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा, सौहार्द और न्याय व्यवस्था को मजबूत करना

बैठक का चौथा मामला इस्लाम नगर और कर्चा टोली के बीच रुपए के लेन-देन से संबंधित था. इस मामले में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति और समझौते के आधार पर विवाद खत्म कर लिया, कमेटी ने इस पहल का स्वागत करते हुए दोनों पक्षों को भविष्य में भी सौहार्द बनाए रखने की सलाह दी. पांचवां मामला न्यू रोड और सेन्हा क्षेत्र से जुड़े पति-पत्नी के विवाद का था. दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद कमेटी ने मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख निर्धारित की. बैठक के दौरान अंजुमन इस्लामिया के सचिव सैयद शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा, सौहार्द और न्याय व्यवस्था को मजबूत करना है, उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विवाद अगर समय रहते बातचीत और आपसी समझदारी से सुलझा लिए जाएं, तो परिवार और समाज दोनों में शांति बनी रहती है.

भाईचारा, सौहार्द और न्याय व्यवस्था को मजबूत करना संस्था का मुख्य उद्देश्य

उन्होंने लोगों से अदालतों में लंबे समय तक चलने वाले विवादों से बचने और पहले सामाजिक मंचों एवं आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की. साथ ही पति-पत्नी से जुड़े मामलों में रिश्तों को बचाने और मतभेद दूर करने के प्रयासों को प्राथमिकता देने की बात कही. बैठक में नायब सदर आरिफ हुसैन बब्लू, जॉइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी, यासीन कुरेशी, सेराज अंसारी, हैदर इमाम, अबुल कलाम तेगी, शमीम खलीफा और असगर तेगी सहित कई सदस्य मौजूद रहे, बैठक में सामाजिक विवादों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने पर विशेष जोर दिया गया.

Also Read : धन्य है! रांची जिला प्रशासन उस 90,000 CFT बालू का करा रहा है निलामी, जो हो गया है चोरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *