FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व 2026 में अब ग्रुप चरण के बाद राउंड ऑफ 32 के मुकाबले भी पूरे हो गए हैं. अब राउंड ऑफ 16 की शुरुआत हो जाएगी. विश्व कप के राउंड ऑफ 32 मैच के अंतिम दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए. पहले मैच में मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराया, जबकि गत चैंपियन अर्जेंटीना केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने से बचा. अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में केप वर्डे को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया. वहीं, आखिरी मैच में कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई.
मिस्र ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले दौर में
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में मिस्र ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की. निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. मिस्र ने अपनी चारों पेनल्टी सफलतापूर्वक गोल में बदली, जबकि ऑस्ट्रेलिया के हैरी साउटर और लुकास हेरिंगटन अपने प्रयासों में चूक गए. अतिरिक्त समय में मिस्र के पास मैच खत्म करने का सुनहरा अवसर था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर पैट्रिक बीच ने रामी राबिया के दमदार हेडर पर शानदार एक हाथ से बचाव किया. निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में फैसला नहीं होने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा जहां मिस्र ने जीत दर्ज की. अब अगले दौर में मिस्र का सामना अर्जेंटीना से होगा.
केप वर्डे ने अर्जेंटीना का छुड़ाया पसीना, बाल-बाल बची अर्जेंटीना
गत विजेता अर्जेंटीना की टीम राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे के खिलाफ उलटफेर से बच गई. मियामी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया. दोनों टीमों के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया, लेकिन केप वर्डे को अतिरिक्त समय में डिने बोर्गस द्वारा किया गया आत्मघाती गोल भारी पड़ा. दरअसल, अर्जेंटीना को रोमेरिया ने हेडर लिया, लेकिन गेंद बोर्गस के हाथ से लगकर गोल पोस्ट में चली गई. पूरे मैच में केप वर्डे की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में जाकर टीम मौका गंवा बैठी. दिलचस्प बात तो यह रही कि केप वर्डे ने पूरे मैच के दौरान अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को फंसा के रखा. आलम यह रहा कि मैच अतिरिक्त तक खिंचा तब जाकर मैच का नतीजा निकला. मेसी इस मैच में भी अर्जेंटीना के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, लेकिन असली समां तो केप वर्डे ने बांधा.
राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया पहुंचा, घाना को 1-0 से हराया
कोलंबिया और घाना के बीच मैच में झोन आरियास का गोल निर्णायक साबित हुआ. दोनों टीमों के बीच राउंड ऑफ 32 के आखिरी मैच में कोलंबिया शुरुआत से ही आक्रामक बना रहा. कोलंबिया के लिए आरियास ने 14वें मिनट में गोल दागा. पहले हाफ तक घाना बराबरी का गोल नहीं दाग सकी और कोलंबिया ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी. दूसरे हाफ में एक तरफ जहां कोलंबिया ने बढ़त मजबूत करने की कोशिश की तो वहीं, घाना ने बराबरी करनी चाही. इंजरी समय में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और अंतत: आरियास का एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ. राउंड ऑफ 16 में कोलंबिया का सामना अब स्विट्जरलैंड से होगा.
रविवार से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत
राउंड ऑफ 32 का चरण पूरा होने के बाद रविवार से राउंड ऑफ 16 की शुरुआत हो जाएगी। पहले मैच में कनाडा का सामना मोरक्को से हुस्टन में भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। इसके बाद फिलाडेलफिया में देर रात 2:30 बजे से पराग्वे का सामना फ्रांस से होगा। आइए जानते हैं राउंड
राउंड ऑफ-16 का पूरा शेड्यूल
मुकाबला
कनाडा vs मोरक्को
पराग्वे vs फ्रांस
ब्राजील vs नॉर्वे
मेक्सिको vs इंग्लैंड
पुर्तगाल vs स्पेन
अमेरिका vs बेल्जियम
अर्जेंटीना vs मिस्र
स्विट्जरलैंड vs कोलंबिया