Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ लक्ष्य के साथ सुदूर गांव पहुंचे उपायुक्त, SIR-2026 अभियान का किया निरीक्षण

Giridih : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को प्रभावी, समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग...

Giridih
SIR-2026 अभियान का DC ने किया निरीक्षण
Giridih :  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को प्रभावी, समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों का दौरा किया.  इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच खटिया पर बैठकर आत्मीय संवाद किया और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घर-घर चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे का अवलोकन किया.  उन्होंने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण एवं संग्रहण, मतदाताओं से प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और  ऑनलाइन डिजिटाइजेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा की. साथ ही अभियान के विभिन्न चरणों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की.

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर 

उपायुक्त ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO)और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता, शुद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.  उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों का तय मानकों के अनुरूप शीघ्र ऑनलाइन डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक घर तक पहुंच बनाते हुए सभी पात्र मतदाताओं का गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से भरवाया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे.  साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का सही तरीके से सत्यापन कर समय पर पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

अभियान  निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने AERO, ERO एवं अन्य वरीय अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, अभियान की सतत निगरानी, दैनिक प्रगति की समीक्षा तथा किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करें.उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के नागरिकों से भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की.  उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाता समय पर अपना गणना प्रपत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि जिले की मतदाता सूची अधिक शुद्ध, अद्यतन और  त्रुटिरहित बनाई जा सके. उन्होंने कहा, “कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं, प्रत्येक पात्र मतदाता जुड़े—यही SIR-2026 अभियान का मूल उद्देश्य है.”

ALSO READ : 16वें वित्त आयोग से झारखंड की पंचायतों को बड़ी ताकत, पांच साल में मिलेंगे 14,231 करोड़ रुपये

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *