Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 318 सहायक आचार्य 316 और 17 महिला पर्यवेक्षिका को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर संजय यादव ने कहा कि नियुक्ति पत्र दिया जा रहा वो सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व के कारण हो पा रहा है. सीएम हमेशा से ही नौकरी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की अगुआई में और भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे.
संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि जैसे ही नियुक्त होगी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षकों पर आ जाएगी और इसको वो निष्ठा से निभाएं. उन्होंने शिक्षकों को बताया कि अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं और समाज को आगे बढ़ाने में सरकार की मदद करें. झारखंड अलग होने की दिशा में जिस तरह शिबू सोरेन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी ईमानदारी से इस झारखंड को आगे बढ़ाएंगे. रोजगार के अवसर देने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है. उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों और परीक्षकों से कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन के सपने और हेमंत सोरेन की मेहनत को कामयाब बनाए.

ALSO READ : प्रदीप बागची मामले में गवाह के न आने से टली सुनवाई, अब एक जून को होगी अगली पेशी
