कलस्टर सिस्टम के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कहा – जटिल होगी शिक्षा व्यवस्था

Ranchi : कलस्टर सिस्टम के खिलाफ डोरंडा कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने कॉलेज का...

Ranchi : कलस्टर सिस्टम के खिलाफ डोरंडा कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया. सड़क पर बैठकर धरना दिया. प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत अब सभी विषय एक ही कॉलेज में उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अलग अलग कॉलेजों के चक्कर लगाने पड़ेंगे. छात्रों ने आरोप लगाया कि यह सिस्टम शिक्षा को सुविधाजनक बनाने के बजाय और अधिक जटिल बना देगा.

विद्यार्थियों ने कहा कि अधिकांश छात्र घर के पास वाले कॉलेज में नामांकन इसलिए लेते हैं ताकि समय और खर्च दोनों की बचत हो सके, लेकिन क्लस्टर सिस्टम लागू होने के बाद उन्हें रोज दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ेगा. इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी.

छात्राओं ने भी इस व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी. छात्रों ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि अलग अलग कॉलेजों में जाकर पढ़ाई करना सुरक्षा और आवागमन से जुड़ी नई समस्याएं पैदा करेगा. कई छात्राओं ने आशंका जताई कि इस वजह से लड़कियों की नियमित पढ़ाई पर असर पड़ सकता है.

 

ALSO READ : शिक्षकों को वेतन नहीं, लेकिन घोटालेबाज विभागों में भुगतान जारी: बाबूलाल मरांडी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *