Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में लोहे की प्लेट चोरी का खुलासा, बाइक से चोरी कर कबाड़ी दुकान में बेच रहे थे सामान, दो आरोपी गिरफ्तार

Hazaribag: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मकान निर्माण में लगी लोहे की प्लेट चोरी करने वाले गिरोह...

Hazaribag: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मकान निर्माण में लगी लोहे की प्लेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में  सदर थाना पुलिस ने ग्वाल टोली चौक इलाके में छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि अनिल यादव के मकान निर्माण में लगी लोहे की प्लेट चोरी कर मोटरसाइकिल से कबाड़ी दुकान में बेची जा रही है.

मकान निर्माण स्थल से हो रही थी चोरी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरेन्द्र भुईयां (34 वर्ष), निवासी बाली बोदरा, थाना चुरचु को घटनास्थल से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौनिया गाड़ा स्थित एक कबाड़ी दुकान से चोरी की गई दो लोहे की प्लेट बरामद की. इस मामले में कबाड़ी दुकान मालिक राजेन्द्र प्रसाद (56 वर्ष), निवासी बभनबैय को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

Read Also: सिमडेगा: आंधी-बारिश से बिगड़ी रफ्तार, पेड़ की डाली गिरने से घंटों बाधित रहा यातायात 

चोरी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा मोटरसाइकिल (नंबर BR-14D-5819) भी जब्त कर ली है. सदर थाना में कांड संख्या 130/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इसके अलावा पुलिस ने पुराने संपत्ति संबंधित मामले में भी कार्रवाई करते हुए कटकमदाग निवासी श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार किया है. उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार, अजीत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *