News Desk:वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल 3 मार्च 2026 को होलिका दहन मनाया जाएगा .खास बात यह है कि इसी दिन चन्द्र ग्रहण भी पड़ रहा.यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा ,इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा.

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ,ग्रहण के दौरान कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए .मान्यता है कि सही उपाय करने से नकारात्मक प्रभाव कम किया जा सकता है ,और अशुभ असर से बचाव संभव है .
आगे जाने चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन से उपाय किए जा सकते है:
“होलिका दहन 2026:जाने तारीख और शुभ समय”
इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को मनाया जाएगा .पंचांग के अनुसार ,पूजा और दहन के लिए शुभ समय शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.इस समय के बीच कभी भी होलिका दहन किया जा सकता है.
“3 मार्च को चांद पर ग्रहण ,जानिए कब से कब तक रहेगा असर”
- सूतक काल सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा.
- ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर लगेगा.
- शाम 05 बजकर 04 मिनट पर पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा.
- शाम 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा.
“चंद्र ग्रहण में करे ये आसान उपाय”
- ग्रहण के समय देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूना नहीं चाहिए.
- मन ही मन चंद्र देव का मंत्र जपना चाहिए.
- ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करे,घर और मंदिर की सफाई करे और गंगाजल छिड़के.
- दीपक जलाकर पूजा करे.
- जरूरतमंद लोगों को चावल,चीनी,दूध या सफेद कपड़े दान करना चाहिए.
माना जाता है कि इन उपायों से नकारात्मक असर खत्म होता है ,और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
“ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान “

- सूतक और ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने से बचना चाहिए.
- चाकू,कैंची या सुई जैसी नुकीली चीजों का उपयोग न करें.
- इस दौरान बहस या झगड़े से दूर रहे.
- ग्रहण काल में खाना खाने से परहेज करें.
