Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: ईचाक मोड़ के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 10 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Hazaribagh: ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है....

Hazaribagh: ईचाक थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि ईचाक मोड़ के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईचाक मोड़ के पास छापेमारी की, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा बरामद संदिग्ध पदार्थ की जांच डीडी किट से की गई, जिसमें उसके ब्राउन शुगर होने की पुष्टि हुई. इसके बाद मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले में ईचाक थाना कांड संख्या 88/26, धारा 21(a), 22(a), 27(a) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार अभियुक्तों में  दिगम्बर कुमार, पिता  बिजय महतो, निवासी कारीमाटी, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग, दीपक कुमार, पिता – परमेश्वर महतो, निवासी – कारीमाटी, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग शामिल हैं.  पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इनके पास से भी10 ग्राम ब्राउन शुगर और  02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया. छापामारी दल में अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग, नपुलिस अवर निरीक्षक बिरसा टुटी और ईचाक थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिगम्बर कुमार के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें रामगढ़, रजरप्पा, महुआटांड (बोकारो), अनगड़ा एवं बोकारो स्टील थाना क्षेत्र के मामले शामिल हैं. आरोपी पर चोरी, आपराधिक गतिविधियों और अन्य गंभीर धाराओं के तहत पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.

AlsoRead:पिपरा के पिथौरा और नावाडीह गांव में अब बिजली संकट दूर हुई, पूर्व जिला पार्षद संदीप पासवान की पहल पर विभाग ने भेजे नए ट्रांसफार्मर

add1

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *