Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: आंदोलन की राह पर भाजपा, किसानों के मुद्दे पर 20 मई को प्रखंड मुख्यालय पर देगी धरना

Pakur: भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किसानों के मुद्दे को लेकर पाकुड़ में भाजपा की बैठक हुई. बैठक में नगर व...

Pakur: भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किसानों के मुद्दे को लेकर पाकुड़ में भाजपा की बैठक हुई. बैठक में नगर व ग्रामीण के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर प्रभारी के रूप में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में तय किया गया कि किसानों के मुद्दे पर आगामी 20 मई को भाजपा पाकुड़ नगर एवं ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ता पाकुड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना देंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. धरना के माध्यम से भाजपा राज्य सरकार के द्वारा किसानों से किए गए वादे समेत दूसरे मुद्दे को लेकर घेरेगी.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: ईचाक मोड़ के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 10 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

हेमंत सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप

मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्रहित प्रसाद साह ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव के पहले किसानों को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किए थे, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने अलग-अलग घोषणा पत्र में किसानों को ₹3200 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए फ्री बिजली देने, किफायती दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने,‌ कृषि उपकरण देने सहित कई वादे किए थे. लेकिन सरकार बनते कोई वादा पूरा नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेलकांड मामले में भाजपा की मांग, यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *