Click Here
Click Here
Click Here

चोरों ने बंद घरों को बनाया निशाना ,लाखों रुपए सहित गैस सिलेंडर भी लेकर फरार

Pakur: नगर थाना क्षेत्र की गोकुलपुर पुलिस लाइन के निकट एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है. चोरों...

Pakur: नगर थाना क्षेत्र की गोकुलपुर पुलिस लाइन के निकट एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है. चोरों ने लाखों की नगदी सहित सोने के आभूषण, बर्तन, गैस सिलेंडर पर हाथ साफ कर दिया. घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है. चोरी की जानकारी सोमवार दोपहर के बाद पता चला जब मकान मालिक घर आया.चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं. जानकारी के अनुसार गोकुलपुर निवासी सुपर्णा प्रमाणित के घर में चोरों ने मुख्य दरवाजे सहित कई अन्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए, और घर में रखा कैश, दो भरे हुए गैस सिलेंडर, पीतल ,अल्मुनियम और लोहे के बर्तन तथा सोने के आभूषण चुरा कर रफू चक्कर हो गया. सुपर्णा प्रमाणिक ने बताया कि वह अपने पति के साथ अपने पिता के घर गए थे, जब वह अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ पाया. घर के अंदर जाने पर पता चला की घर में रखा कैश,बर्तन, सोने की आभूषण नहीं हैं. मकान मालिक ने चोरी की जानकारी नगर थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

AlsoRead:राम चरण की “Peddi” ने रिलीज से पहले मचाया तूफान, पेड्डी क्या है? क्यों चर्चा में है राम चरण की ये फिल्म

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *