Click Here
Click Here
Click Here

एचएमटी होटल मे छापेमारी, तीन संदिग्ध जोड़ो से पूछ – ताछ जारी

Koderma : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नीरू पहाड़ी के समीप बने एचएमटी होटल में सोमवार दोपहर...

Koderma : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नीरू पहाड़ी के समीप बने एचएमटी होटल में सोमवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर तीन जोड़ी युवक-युवतियों को हिरासत में लिया. यह कार्रवाई एसपी कुमार शिवाशीष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी का नेतृत्व डोमचांच अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार ने किया. हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए डोमचांच थाना लाया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से युवक-युवतियों के साथ देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा. कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस ने मौके से तीन जोड़ों को हिरासत में ले लिया.

add1

होटल में छापेमारी के बाद परिजनों को थाने बुलाया गया, दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियों के परिजनों को थाना बुलाया गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं होटल संचालक को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है, पुलिस होटल के एंट्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *