News Wave Desk:जब हम 9 बजे ऑफिस जाकर रात 8 बजे घर लौटकर आते हैं. ऐसे शेड्यूल में जिम जाना मुश्किल होता है. लेकिन सेहतमंद रहने के लिए दिनभर की छोटी-छोटी स्मार्ट आदतें काफी हैं.

एक्सरसाइज अपनाएं

दिन में तीन बार सिर्फ 5 मिनट एक्सरसाइज के लिए निकालें. ऑफिस जाने से पहले 20 स्क्वाट्स करें, फोन पर बात करते समय टहलें और लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चुनें. ऐसे ही 15 मिनट की कसरत पूरी हो जाती है.
पानी की बोतल को अलार्म बनाएं

हर घंटे एक गिलास पानी पिएं. हर बार बोतल भरने के लिए सीट से उठना पड़ेगा. इससे हाइड्रेशन के साथ 8 से 10 बार मूवमेंट भी हो जाएगा.
डेस्क पर ही योग करें

कुर्सी पर बैठे-बैठे गर्दन घुमाएं, कंधे स्ट्रेच करें, पैर सीधे करें. 5 मिनट का डे योग कमर और गर्दन के 80% दर्द को कम कर देता है.
80-20 खाने का नियम

डाइटिंग नहीं, बैलेंसिंग करें. 80% घर का खाना खाएं. दाल, सब्जी, रोटी. 20% बाहर का चलेगा. पैकेट वाले स्नैक्स की जगह भुना चना, मखाना और फल रखें.
वॉक एंड टॉक मीटिंग

हर फोन कॉल को वॉकिंग कॉल बना दें. दिन में 10 मिनट की तीन कॉल मतलब 30 मिनट वॉक और 3000 स्टेप्स पूरे.
नींद से समझौता नहीं

रात 7 घंटे की नींद जरूरी लें. सोने से एक घंटा पहले मोबाइल बंद कर दें. बेहतर नींद से वजन, मूड और एनर्जी तीनों सुधरते हैं.
वन प्लेट रूल

रात का खाना सिर्फ एक प्लेट में लें. दोबारा भरने न जाएं. पोर्शन कंट्रोल अपने आप हो जाएगा. कोशिश करें कि डिनर 9 बजे से पहले हो जाए.
संडे मील प्रेप

रविवार को एक घंटे में हफ्ते भर का सलाद काट लें, इससे वीकडेज में बाहर ऑर्डर करने की नौबत नहीं आएगी.

लिफ्ट छोड़ें, पानी की बोतल उठाएं. इन छोटी- छोटी आदतों से, बड़ा बदलाव आएगा.
ALSO READ: बागवानी : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान
