ट्रेजरी घोटाला: बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट को रिमांड पर पूछताछ के लिए लाया गया साइबर थाना, डीएसपी कर रही पूछताछ

Ranchi: बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल पांडे को रिमांड पर पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया है. थाना में डीएसपी...

Ranchi: बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल पांडे को रिमांड पर पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया है. थाना में डीएसपी नेहा बाला उससे पूछताछ कर रही है. यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितता और जालसाजी से जुड़ा हुआ है. इसके पहले भी कौशल पांडे से पूछताछ की गई थी. उसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था. आपको बता दें कि यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितता और जालसाजी का है, न कि किसी सामान्य साइबर ठगी का. यह घोटाला पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम पर किया गया है. अकाउंटेंट कौशल पांडे ने ई-कुबेर (e-Kuber) बिल मैनेजमेंट सिस्टम पर मृत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जन्मतिथि और खाता संख्या में हेरफेर कर लगभग 25 महीनों (नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच) में 63 बार अवैध तरीके से पैसे निकाले. सरकारी खजाने से निकाली गई यह भारी रकम उसने अपनी पत्नी अनु पांडे और मां के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी.

यह भी पढ़ें: झारखंड टूरिज्म में बॉस बनने का सुनहरा मौका, JTDCL में जनरल मैनेजर के पद पर निकली वैकेंसी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *