दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Bokaro: हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत विस्थापित उत्तरी क्षेत्र स्थित पचोरा के बरुवाघाट में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. दामोदर नदी में...

Bokaro:  हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत विस्थापित उत्तरी क्षेत्र स्थित पचोरा के बरुवाघाट में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. दामोदर नदी में नहाने गए तीन किशोरों में से दो पानी में डूब गए. इनमें से बोकारो के आजाद नगर निवासी विष्णु का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे युवक सन्नी की तलाश जारी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. हरला थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

ट्यूशन के बहाने घर से निकले थे तीनों छात्र

आजाद नगर और एलएच निवासी विष्णु, सन्नी और रवि तीनों कक्षा 9 के छात्र बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकले थे और दिन करीब 10 बजे बरुवाघाट पहुंच गए. घाट पर पहुंचने के बाद विष्णु और सन्नी गहरे पानी में उतर गए. कुछ ही देर में दोनों डूबने लगे और देखते ही देखते नदी में समा गए. साथ मौजूद रवि ने घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी.

ग्रामीणों ने शुरू किया तलाश अभियान

घटना के बाद पचोरा के स्थानीय ग्रामीणों की टीम ने पानी में उतरकर दोनों छात्रों की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार ऐसे हादसों में ग्रामीण ही जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने और शव निकालने का काम करते हैं, लेकिन उन्हें उचित पहचान और सम्मान नहीं मिलता. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्थानीय युवाओं को गोताखोर दल में शामिल करने की मांग की है.

परिजनों ने पुलिस पर लगाया सुस्ती का आरोप

विष्णु के परिजनों ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव की तलाश में काफी सुस्ती दिखाई गई. आरोप है कि पुलिस केवल गोताखोर टीम बुलाने की बात करती रही, जबकि परिवार लगातार तत्काल खोजबीन की मांग करता रहा. परिजनों ने यह भी कहा कि हरला थाना से बरुवाघाट पहुंचने में पुलिस को करीब एक घंटे का समय लग गया.

ALSO READ: जमीन विवाद को लेकर एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार, जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *