रांची में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद

Ranchi: रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है....

Ranchi: रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर रामपुर की ओर जा रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात कबूल की और गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए. जांच में यह बात सामने आयी कि गिरोह के सदस्य रांची के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर उनके नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे.

यह भी पढ़ें: जुआ के केस में चार अभियुक्तों को धनबाद कोर्ट ने सुनाई सजा

चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे

पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को दबोच लिया. उनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल व 6 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी चोरी और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और चोरी की गाड़ियों को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे लोगों को बेचता था. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की आगे जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: मुंबई में महिला सशक्तिकरण की मिसाल से रूबरू हुईं कल्पना सोरेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *