मुंबई में महिला सशक्तिकरण की मिसाल से रूबरू हुईं कल्पना सोरेन

लिज्जत पापड़ के प्रोडक्शन सेंटर का किया भ्रमण, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामूहिक उद्यमिता की सराहना Ranchi/Mumbai: झारखंड विधानसभा की महिला एवं...

  • लिज्जत पापड़ के प्रोडक्शन सेंटर का किया भ्रमण, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामूहिक उद्यमिता की सराहना

Ranchi/Mumbai: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की महिला सदस्यों के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मुंबई के बांद्रा स्थित श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनके कार्य, अनुभव और आत्मनिर्भरता की यात्रा को करीब से जाना. भ्रमण के दौरान समिति की महिला सदस्यों ने लिज्जत पापड़ की उत्पादन प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन और महिलाओं की सहभागिता को विस्तार से समझा. महिलाओं द्वारा अनुशासन, समर्पण और सामूहिक भावना के साथ संचालित इस संस्था की कार्यशैली ने सभी को प्रभावित किया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग के उस गांव की कहानी, जहां कभी नहीं पहुंचे अफसर, वहां की 12 महिलाओं ने ‘सोलर कोल्ड स्टोरेज’ बनाकर लिख दी विकास की नई इबारत

महिलाओं को सामाजिक सम्मान दे रही लिज्जत पापड़: कल्पना

इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने कहा कि लिज्जत पापड़ केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामूहिक उद्यमिता का जीवंत उदाहरण है. सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज हजारों महिलाओं को रोजगार, आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान प्रदान कर रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को यदि अवसर, प्रशिक्षण और सहयोग मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता की नई इबारत लिख सकती हैं. लिज्जत पापड़ की सफलता देशभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

यह भी पढ़ें: विभावि में अब स्नातकोत्तर स्तर पर लागू होगी नई शिक्षा नीति 2020, तीन बाह्य विशेषज्ञ के साथ आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक

“झारखंड में भी इस प्रकार का मॉडल अपनाया जा सकता है”

कल्पना सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड में भी महिला समूहों और स्वयं सहायता समूहों को इस प्रकार के सफल मॉडल से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं. इससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी. समिति की महिला सदस्यों ने संस्था से जुड़ी महिलाओं के संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि लिज्जत पापड़ का मॉडल महिला नेतृत्व आधारित विकास की एक सफल मिसाल है, जिसे देश के अन्य राज्यों में भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *