रांची: चान्हो में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 8 लोग मिले टीबी संभावित

Ranchi: चान्हो प्रखंड में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आज आम होन्हे पंचायत भवन, पंडरी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर...

Ranchi: चान्हो प्रखंड में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आज आम होन्हे पंचायत भवन, पंडरी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हाई रिस्क गांव पंडरी एवं बलसोकरा के लोगों को शामिल कर टीबी जांच की गई. शिविर में कुल 89 लोगों ने भाग लिया. इनमें हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से 87 लोगों की जांच की गई, जिनमें 36 महिलाएं एवं 51 पुरुष शामिल थे. जांच के दौरान 8 लोग टीबी संभावित पाए गए. इसके अलावा 12 लोगों की सीवाई-टीबी जांच की गई, जबकि 8 लोगों को बलगम जांच के लिए स्पुटम कंटेनर उपलब्ध कराया गया. सभी संबंधित लोगों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण भी किया गया.

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड की डिजिटल क्रांति: AI और क्लाउड तकनीक के लिए गूगल से मिलाया हाथ

टीबी रोग को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके. शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया.

यह भी पढ़ें: जेल में महिला कैदी से यौन शोषण का आरोप, भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *