Hazaribagh:विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगर्भ शास्त्र विभाग में मंगलवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य वक्ता जम्मू विश्वविद्यालय के प्रो पंकज कुमार श्रीवास्तव ने ‘डायमंड ग्रेडिंग’ विषय पर व्याख्यान दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा ने किया.

हीरे की गुणवत्ता निर्धारण की वैज्ञानिक प्रक्रिया
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ एच एन सिन्हा ने बताया कि मुख्य वक्ता ने हीरे की गुणवत्ता निर्धारण की वैज्ञानिक प्रक्रिया से विद्यार्थियों को परिचित कराया. डायमंड ग्रेडिंग के अंतर्गत कट कलर, क्लेरिटी, तथा कैरेट वेट के विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी. बताया कि इन मानको के आधार पर ही किसी हीरे की गुणवत्ता और मूल्य का निर्धारण किया जाता है. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को प्राकृतिक एवं कृत्रिम हीरो की पहचान के गुण भी बताए गए. आधुनिक प्रशिक्षण तकनीक तथा रत्न विज्ञान (जेमोलॉजी) के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया. समसत्र चतुर्थ तथा प्रथम के अलावे संत कोलंबा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस व्याख्यान में भाग लिया. विद्यार्थियों के तरफ से कुछ अर्थपूर्ण प्रश्न भी पूछे गए.
विभागाध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया. अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के व्यवहारिक ज्ञान और कौशल विकास में सहायक होता है. व्याख्यान में सहायक प्राध्यापक भैया अनुपम, डॉ हर्षवर्धन समेत अच्छी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे. विद्यार्थी तिलोत्तमा भारती ने धन्यवाद ज्ञापित किया.
AlsoRead:जेल में महिला कैदी से यौन शोषण का आरोप, भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
