Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत हैदरनगर थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. हुसैनाबाद महिला थाना में पीड़िता की मां ने लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है, जिसमें पास के गांव के तीन युवकों पर बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. मामला दर्ज होने के बाद हुसैनाबाद पुलिस जांच में जुट गई है.

पहले से घात लगाकर बैठे तह बदमाश
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि देर शाम उनकी बेटी शौच के लिए घर से निकली थी. इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया. अपहरण की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने परिवार के लोगों को बताया और लड़की की खोजबीन शुरू कर दी. परिवार के कुछ लोग डाल्टनगंज और कुछ डेहरी की ओर निकले, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली.
इसी बीच सोमवार रात्री 3 बजे उन्हे एक काली रंग की गाड़ी पालि पूल डेहरी में दिखाई दी. गाड़ी में उन्हें लड़की के होने का शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी का दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा की लड़की गाड़ी के अंदर है. इसके बाद कार सवार तीन युवकों ने धक्का देते हुए लड़की को छोड़ कर फरार हो गए. लड़की के परिजनों ने सभी युवकों को पहचान लिया है. वहीं, आवेदन में बताया गया है कि बदमाशों ने दूसरे दिन फोन कर मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. आवेदन में पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है.
मामला दर्ज कर की जा रही आगे की करवाई
इस घटना के बाद से पीडिता का परिवार डरा सहमा है और न्याय की गुहार लगा रहा है. वहीं, एसडीपीओ के निर्देश पर महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है. एसडीपीओ IPS दिव्यांश शुक्ला ने बताया कि पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है, दिए गए आवेदन में दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है जिस पर अनुसंधान जारी है.
यह भी पढ़ें: ‘वोट नहीं, लोकतंत्र निशाने पर’- सुप्रियो भट्टाचार्य का भाजपा और चुनाव प्रक्रिया पर हमला
