Hazaribagh : ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों और बड़े कॉरपोरेट घरानों के विरोध में आज दवा कारोबारियों ने राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है. बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने बुलाया है. बंद के समर्थन में हजारीबाग जिला के दवा कारोबारियों ने भी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है. ऐसे में आज जिला की दवा दुकानें बंद रहेंगी. जिला ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन ई-फार्मेसी कंपनियां नियमों की अनदेखी कर भारी छूट पर दवाओं की बिक्री कर रही हैं. जिससे छोटे दवा कारोबारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. जानकारी हो कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा वितरक आंदोलन में शामिल है.
हालांकि, हजारीबाग में मरीजों की सुविधा को देखते हुए आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी. वहीं, अस्पताल परिसर में संचालित मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी. जरूरत पड़ने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है.

जिला मुख्यालय : दिलीप कुमार – 9934324634
कुमार – 9346111048
लक्ष्मी गुप्ता – 9431141205
सुनील कुमार सुगन – 9431794492
अजीत कुमार सिन्हा – 7903326794
सूरज खंडेलवाल – 9835145945
प्रखंड स्तर : चौपारण – 7870043602 / 9905577469 / 9955433786
बरही – बड़कागांव – विष्णुगढ़ – 6203645770
टाटीझरिया – 9939522890
ALSO READ : वीर परिवार सहायता योजना के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
