Chakardharpur : सावनिया पंचायत में नेटवर्क समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. पंचायत क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि नेटवर्क नहीं रहने के कारण सरकारी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं.

समाजसेवी लाक्षुराम मुंडरी ने बताया कि पंचायत में पोस्ट ऑफिस का खाता खोलने का कार्य भी प्रभावित है. उन्होंने जिम्मेदार कर्मी से पूछताछ की तो जवाब मिला कि क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने के कारण कोई भी ऑनलाइन कार्य संचालित नहीं हो पा रहा है. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सावनिया पंचायत के रोजगार कार्यालय के समीप एयरटेल या जियो कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जाएं. ताकि पंचायत क्षेत्र में ऑनलाइन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके और ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े.
ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क समस्या के कारण बैंकिंग, पोस्ट ऑफिस, सरकारी योजनाओं और अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
ALSO READ : हजारीबाग : आज बंद रहेंगी दवा दुकानें, आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
