Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जगन्नाथपुर से लापता बच्चे को पुलिस ने गाजियाबाद से किया बरामद

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चा 6 मार्च से...

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता एक नाबालिग बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चा 6 मार्च से लापता था. बच्चे का नाम पंकज रविदास है. पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे बच्चे को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से खोज निकाला. इस सफलता से पीड़ित परिवार और पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है. बताया जाता है पंकज रविदास पिछले छह मार्च से अचानक अपने घर से लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद जगन्नाथपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था.

एसएसपी के नेतृत्व में बनी टीम

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी रही. एसएसपी खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया. इसी बीच पुलिस को इनपुट मिला कि बच्चा उत्तर प्रदेश में है.

गाजियाबाद से हुई बरामदगी

सटीक सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा. आखिरकार पंकज रविदास को गाजियाबाद के लोनी अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी से सकुशल बरामद कर लिया गया.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE : सरकार का बड़ा कदम : मुख्य धारा में लौटें 47 नक्सलियों को दिया आर्थिक सहायता, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *